रालोपा प्रत्याशी एड मनोज विश्नोई को गुड़ से तोला

रालोपा प्रत्याशी एड मनोज विश्नोई को गुड़ से तोला
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 19 नवम्बर । बीकानेर पूर्व से रालोपा प्रत्याशी एड मनोज विश्नोई को जनसंपर्क के दौरान लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। विश्नोई को रविवार को पटेलनगर में गुड़ से तोला गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रालोपा प्रत्याशी ने पटेल नगर के साथ पवनपुरी साउथ एक्सटेन्शन,रिडमलसर सहित अनेक इलाकों में जनसंपर्क साधकर आमजन से बोतल के निशान पर बंटन दबाने की अपील की। इस मौके पर विश्नोई ने कहा कि जनता के मिल रहे समर्थन के कारण ही वे आज त्रिकोणीय मुकाबले में आ गये है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

उन्होंने कहा कि पिछले पन्द्रह सालों से आप एक ही पार्टी को वोट देकर राजकुमारी को जीता रहे है। जीतने के बाद कभी भी राजकुमारी आप लोगों के सुख दुख की भागीदार नहीं बनी। अब बदलाव की जरूरत है। समय है कि आप अपने वोट का सही इस्तेमाल करें और रालोपा का जीताएं ताकि क्षेत्र की आवाज बनकर मैं विकास को नये आयाम दे पाउं।

विश्नोई ने कहा कि कांग्रेस ने भी ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है जो पैराशूटी है। जिसका स्वयं का वोट इस क्षेत्र में नहीं लगता। वो क्या आपका भला करेगा। विश्नोई ने कहा कि आपके पास एक अच्छा मौका है कि भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी को घर बैठाकर जनता के बीच के व्यक्ति को विधानसभा क्षेत्र की बागडोर सौंपें।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *