मुक्तिनाथ महादेव का 108 प्रकार की दुर्लभ औषधियों से हुआ सहस्त्रधारा अभिषेक

मुक्तिनाथ महादेव का 108 प्रकार की दुर्लभ औषधियों से हुआ सहस्त्रधारा अभिषेक
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 17 अगस्त। ब्रह्म बगीचा स्थित मुक्तिनाथ महादेव के सातवें पाटोत्सव के अवसर पर अनेक आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन शनिवार को किया गया। इस अवसर पर नवलेश्वर मठ के अधिष्ठाता शिव सत्यनाथ जी महाराज ने सहस्त्रधारा अभिषेक का शुभारंभ अपने हाथों से किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शहर के प्रख्यात विद्वान आचार्य पुजारी बाबा के सान्निध्य में बटुक महाराज, संजय ओझा, शिवशंकर, गणेश, आनंद महाराज एवं मुरलीमनोहर पुरोहित तथा युवा विद्वान पंडितो ने पूजा अर्चना से करवाया। ब्रह्म बगीचा ट्रस्ट के सचिव एडवोकेट हीरालाल हर्ष ने बताया की पाटोत्सव कार्यक्रमों के तहत शनिवार को मुक्तिनाथ महादेव के सैकड़ो भक्तों ने सहस्त्रधारा अभिषेक में शिरकत की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

प्रन्यास के ट्रष्टी राजेश चूरा एवं बृजगोपाल जोशी ने बताया कि पाटोत्सव अवसर पर दिनभर के कार्यक्रमों में गणेश पूजन, चतुर्वेद पून्यावाचन, मूर्तियों का औषधीय स्नान, निराजंन आरती इत्यादि क्रियाओं से पूजापाठ का कार्य प्रारंभ हुआ।

प्रन्यास के अध्यक्ष तोलाराम पेडिवाल एवं व्यवस्थापक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में नवलेश्वर मठ के अधिष्ठाता शिव सत्यनाथ महाराज ने शिव पूजन से सहस्त्रधारा अभिषेक का श्रीगणेश किया ।

इस अवसर पर शिवसत्यनाथजी ने कहा कि मनुष्य के जीवन में औषधियों का विशेष महत्व है उन्होंने कहा कि शिव परिवार में नर्बदेश्वर को औषधीय स्नान करवाने से व्यक्ति रोग मुक्त होता है। इस स्नान में 108 प्रकार की औषधियों का प्रयोग किया गया जिसमें विशेष रूप से जटा मानसी, नग केशर,समुद्र जग्ग टोसू पुष्प, गुलाब पुष्प, खस, छैल छबीलों, अष्ट गन्ध,जल मगरो,केशर, सफेद चन्दन पाऊडर, लाल चन्दन पाउडर,जील जीरी, आम हल्दी, ईख, अपामार्ग,समीछाल, नीम गिलोय, अगरतगर, देव दास, शख पुष्पी,आवला, कमलगटा,गोलेचन,जव, सर्वो सिद्धी, अर्जुन छाल एवं कस्तुरी जैसी दुर्लभ औषधियों से सहस्रधारा अभिषेक किया गया।अभिषेक के उपरांत एक हजार शिव नामावली के साथ गुलाब पुष्प अर्पित किए गए। महा आरती की गई।

इस अवसर पर मुक्तिनाथ महादेव का मेला भरा गया तथा अभिषेक के उपरांत विशेष श्रृंगार एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया। महा रुद्राभिषेक में नगर विधायक जेठानंद व्यास, सरजू दास महाराज, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित सपत्नीक, बीकाजी के निदेशक शिवरतन अग्रवाल, शशि मोहन मूधंडा, डाॅ. एस.सी.मेहता, पूर्व आईपीएस मदन गोपाल मेघवाल शामिल हुए।

कन्हैयालाल सोनगरा मीना सोनगरा, गोपाल सोनगरा, इंजीनियरिंग कॉलेज के डॉ. मनोज कुडी, रोटरी क्लब अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, एडवोकेट महेंद्र जैन, श्याम देराश्री, पंकज पारीक, शिवकुमार पुरोहित, दिनेश चूरा , रामदेव अग्रवाल,बृजलाल मित्तल, पूर्व पार्षद शिवकुमार रंगा, हजारी देवड़ा, समाजशास्त्री आशा जोशी, सुखदेव राठी, हरिकिशन जोशी, विजय जोशी, बिन्दू रंगा, सुभाष जोशी , एडवोकेट वीरेंद्र जोशी, योगेश्वर व्यास ,मदन मोहन व्यास, शक्तिरतन रंगा, मोहनलाल आचार्य , समाजवादी नेता नारायण दास रंगा,सहित सैकड़ो भक्तगण शामिल हुए।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *