बीकानेर बार एसोसिएशन की हड़ताल समाप्त

बीकानेर बार एसोसिएशन की हड़ताल समाप्त
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

‘Phase-VI’ कार्ययोजना वापस होने पर मनाया विजय दिवस, शनिवार से कार्य पर लौटेंगे वकील

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 3 सितंबर । राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर द्वारा लक्षित प्रकरणों की ‘Phase-VI’ कार्ययोजना का पत्र 2 सितंबर को वापस (विड्रॉल) ले लिए जाने के बाद बीकानेर बार एसोसिएशन ने पिछले 4 दिनों से चल रहे अदालती बहिष्कार को समाप्त कर दिया है। इस सफलता पर गुरुवार को वकीलों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर ‘विजय दिवस’ मनाया।

pop ronak

बार अध्यक्ष कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता गणेश चौधरी और नवनिर्वाचित बार काउंसिल सदस्य कुलदीप शर्मा ने बार अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बार अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने कहा कि अधिवक्ताओं की एकजुटता ने यह साबित कर दिया है कि जब सम्मान, स्वतंत्र पैरवी और न्याय की गुणवत्ता के लिए आवाज उठाई जाती है, तो उसकी सुनवाई होती है। उन्होंने कहा कि संघर्ष हमारा अधिकार है, एकता हमारी ताकत है और न्याय हमारी मंजिल है।

सभापति रामकृष्ण दास गुप्ता के मार्गदर्शन अनुसार, चार दिनों के कार्य स्थगन के कारण अधिवक्ता तुरंत पैरवी की तैयारी में नहीं थे, और 4 सितंबर को जन्माष्टमी का अवकाश होने के कारण बार एसोसिएशन ने 5 सितंबर (शनिवार) से विधिवत रूप से अदालती कार्य पुन: शुरू करने की घोषणा की है। इस संबंध में सभी अदालतों को सूचना भिजवा दी गई है।मारोह के दौरान सचिव हेमंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष लेखराम धतरवाल, रविकांत वर्मा, अनवर अली सैयद, कर्ण सिंह तंवर, संतनाथ योगी, सुरेंद्रपाल शर्मा, रघुवीर सिंह राठौड़, चतुर्भुज सारस्वत, भंवर विश्नोई, हनुमान विश्नोई, गणेश टांक और शकीना खान सहित कई अधिवक्ताओं ने नई व पुरानी अदालत परिसर में मिठाई का वितरण किया।