राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेंगी जिले से एक मात्र उदयरामसर की महिला सरपंच सन्तोष यादव

सरपंच सन्तोष यादव
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 3 मार्च। केंद्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा 4 और 5 मार्च को विज्ञान भवन,नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दो दिवसीय महिला पंचायत प्रतिनिधियों की एक राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में राजस्थान राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 93 महिला जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सचिव द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। ग्राम पंचायत उदयरामसर के उपसरपंच हेमन्त यादव ने बताया कि जिले से केवल एक पंचायतीराज महिला जनप्रतिनिधि उदयरामसर सरपंच श्रीमती सन्तोषदेवी यादव को चयनित किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ज्ञातव्य है कि केंद्रीय सरकार के पंचायती राज मंत्रालय की ओर से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्यों और केन्द्र सरकार द्वारा संयुक्त रूप से प्रयास किया जा रहा है।महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है।वर्तमान समय में प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर अपना योगदान दे रही है।

pop ronak

इस कार्यशाला में प्रतिभागिता के लिए केंद्रीय पंचायती राज के निदेशक ने पंचायतीराज विभाग राजस्थान स्तर पर ही सूचना मंगवाकर नाम चयनित किया है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *