रोहित गोदारा गैंग’ के नाम पर स्कूल मालिक से 10 लाख की फिरौती

रोहित गोदारा गैंग' के नाम पर स्कूल मालिक से 10 लाख की फिरौती
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • कॉल ब्लॉक किया तो भेजा धमकी भरा वॉइस मैसेज

जयपुर, 24 जनवरी। राजधानी के पॉश इलाकों में सक्रिय गैंगस्टरों के नाम पर फिरौती मांगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला सदर थाना इलाके का है, जहां एक निजी स्कूल मालिक को कुख्यात रोहित गोदारा गैंग के नाम पर धमकी दी गई है। बदमाश ने इंटरनेशनल नंबर से कॉल कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है और रकम न देने पर ‘बुरा अंजाम’ भुगतने की चेतावनी दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पिकनिक के दौरान आया इंटरनेशनल कॉल
पुलिस के अनुसार, पीड़ित स्कूल मालिक अपने छात्रों के साथ पिकनिक पर गए हुए थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया। नंबर संदिग्ध और इंटरनेशनल कोड का होने के कारण पीड़ित ने उसे अनसुना कर दिया और नंबर को ब्लॉक कर दिया। आरोपी ने जब देखा कि कॉल रिसीव नहीं हो रहा है, तो उसने पैंतरा बदलते हुए एक वॉइस मैसेज भेजा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

ब्लॉक करने से क्या होगा? 10 लाख तैयार रख

पीड़ित ने जब वॉइस मैसेज सुना, तो उनके होश उड़ गए। मैसेज में बदमाश ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सक्रिय सदस्य बताया। उसने धमकाते हुए कहा, “नंबर ब्लॉक कर तू क्या सोच रहा है? 10 लाख रुपए दे दे, वरना अंजाम बहुत बुरा होगा।” इस धमकी के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है और उन्होंने तुरंत सदर थाने पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई।

IP एड्रेस के जरिए आरोपी की तलाश
सदर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसीपी (सदर) धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस की साइबर टीम को जांच में लगा दिया गया है। जिस नंबर से वॉइस मैसेज आया है, उसके IP एड्रेस को ट्रेस किया जा रहा है। शुरुआती जांच में यह किसी विदेशी सर्वर या वर्चुअल नंबर का उपयोग लग रहा है, लेकिन पुलिस स्थानीय संपर्कों को भी खंगाल रही है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *