सेमूनौ इंटरनेशनल टेक्नो स्कूल द्वारा विज्ञान कार्यशाला आयोजित

सेमूनौ इंटरनेशनल टेक्नो स्कूल द्वारा विज्ञान कार्यशाला आयोजित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 20 नवम्बर। बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने के लिए सेमूनौ इंटरनेशनल टेक्नो स्कूल द्वारा विज्ञान कार्यशाला (लर्निंग बाय डूइंग) का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भौतिक शास्त्र विशेषज्ञ डॉक्टर रविंद्र मंगल ने घर पर उपलब्ध वेस्ट चीजों जैसे वॉटर बॉटल, स्क्रू, आइसक्रीम स्टिक आदि के माध्यम से भौतिक विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को समझाया। ध्वनि यंत्र माउथ अंग तथा पनडुब्बी का वर्किंग मॉडल बनाकर समझाया। इसमें छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई वह स्वयं प्रयोग किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

रसायन शास्त्र विशेषज्ञ डॉक्टर विजयश्री ने कलर ब्लास्ट और अदृश्य स्याही जैसी जीवित व मजेदार प्रयोग करके दिखाएं। इन प्रयोगों में होने वाली रासायनिक अभिक्रियाओं एवं परिवर्तन की जानकारी दी। संस्थापक डॉ. नीलम जैन ने बताया कि ऐसी कार्यशालाओं का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना तथा विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को मजेदार तरीके से सिखाना है। उन्होंने मुख्य अतिथियों का सम्मान करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *