वरिष्ठ भाजपा नेता ओम आचार्य पंचतत्व में विलीन

वरिष्ठ भाजपा नेता ओम आचार्य पंचतत्व में विलीन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधायक जेठानंद व्यास सहित भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि।

बीकानेर , 31 मई। बीकानेर भारतीय जनता पार्टी के भीष्म पितामाह माने जाने वाले वरिष्ठ नेता ओम आचार्य आज आचार्य शमशान घाट में पंचतत्व में विलीन हो गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आचार्य के पार्थिव शरीर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की तरफ से पुष्प चक्र व शहर भाजपा संगठन द्वारा भाजपा का झंडा ओढ़ाकर आचार्य को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आचार्य के अंतिम दर्शन किए। भाजपा के तमाम नेताओं ने आचार्य को अंतिम विदाई दी तथा भाजपा शहर अध्यक्ष विजय आचार्य से मिलकर संवेदना व्यक्त की । भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आचार्य के अंतिम दर्शन किए। भाजपा के तमाम नेताओं ने आचार्य को अंतिम विदाई दी।

pop ronak

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दूरभाष पर परिवारजनों से बात कर ढांढस बंधाया और कहा ओम आचार्य तपस्वी और सच्चे साधक थे। भाजपा अन्य पार्टियों के साथ मिलकर कई प्रदेशों में जो सरकार चला रही है, वह आचार्य जैसे लोगों की ही देन है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक है। आचार्य के परिवार के लिए यह दुख की घड़ी है ओम जी जीवन भर आदर्श व्यक्तित्व रखने वाले व्यक्ति बने रहे। वह युवाओं के रोल मॉडल थे आचार्य हम सब के लिए जीवन भर प्रेरणा-स्रोत बने रहेंगे। उनकी अंतिम यात्रा में राजनीतिज्ञ , सामाजिक कार्यकर्ता , पत्रकार , अधिकारीगण , रंगमंच कलाकार , एडवोकेटस इत्यादि हर वर्ग के लोग ओमजी आचार्य को अन्तिम विदाई देने पहुंचे।

विधायक जेठानंद व्यास ने कहा जनसंघ के समय से हम ओम आचार्य को देखते आ रहे हैं। आचार्य का असामयिक निधन भाजपा के लिए बड़ी क्षति है। भाजपा के लिए एक बड़ी धरोहर के समान थे। एक होनहार व्यक्ति जो पार्टी के लिए हर समय हर स्थिति में पार्टी के कामों को आगे बढ़ाने में खड़ा रहकर साथ देता हो उसका जाना पार्टी के लिए बड़ी क्षति औऱ दुखदायी है। भाजपा नेता मोहन सुराणा, गोपाल गहलोत, मुमताज अली भाटी, नंदकिशोर सोलंकी, श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, संगीलाल गहलोत, चंद्र मोहन जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से आचार्य को अंतिम विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *