बीकानेर संभाग में महिला के साथ ब्लैकमेलिंग, रेप , धर्मांतरण और सुसाइड का सनसनीखेज मामला

बीकानेर संभाग में महिला के साथ ब्लैकमेलिंग, रेप , धर्मांतरण और सुसाइड का सनसनीखेज मामला
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

चूरू, 15 मार्च। राजस्थान के ब्याबर, भीलवाड़ा जिले के बाद अब चूरू जिले से ब्लैकमेलिंग, रेप और धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सिद्धमुख थाने में ग्रामीण क्षेत्र की एक 25 वर्षीय युवती का केस दर्ज हुआ है, जिसमें बताया गया है कि कैसे युवती को पहले जाल में फंसाया गया, फिर ब्लैकमेलिंग कर सुसाइड करने पर मजबूर किया है। युवती के भाई की ओर से दी गई रिपोर्ट के बाद आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के खुलासे के बाद शनिवार को पीडि़ता परिवार और ग्रामीणों ने जिला अस्पताल की मॉच्यूरी के बाहर प्रदर्शन किया। अब पुलिस दर्ज मामले को गंभीरता से खंगालने में लगी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

85 हजार रुपए भी ट्रांसफर करवाए गए

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मृतका के भाई की रिपोर्ट पर आरोपी सुदाम खान और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि सुदाम खान ने पीडि़ता को धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने और शादी करने के लिए मजबूर कर रहा था। पीडि़ता को जाति-सूचक गालियां भी दीं गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले समय से लगातार युवती के संपर्क में था। 3 मार्च को उसने युवती के अकाउंट में 85 हजार रुपए भी ट्रांसफर करवाए थे। युवती के भाई का कहना है कि 12 मार्च को आरोपी पीडि़ता को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया था। यहां उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार और मारपीट की गई। लगातार इसी तरह युवक ब्लैकमेलिंग और रेप कर युवती को मानसिक प्रताड़ना दे रहा था। परिवार का कहना है कि समाज में बेइज्जती करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने के कारणों से परेशान होकर उसकी बहन ने अपनी जहरीला पदार्थ पीकर खुद को खत्म कर लिया।

पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी

पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या से जुड़ा मालूम पड़ रहा है। पीड़िता के भाई के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में सभी एंगलों से जांच हो रही है। जांच CO राजगढ़ निश्चय प्रसाद को सौंपी गई है। आरोपियों को जल्द पकड़कर उसने पूछताछ की जाएगी। इधर, परिजनों ने युवती की बिगड़ी हालत का पता चलने पर शुक्रवार रात्रि को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। दर्ज मामले में बताया कि उपचार के दौरान उसकी बहन ने आरोपी के बारे में तथा आप बीती घटना की जानकारी देते हुए यह बताया कि उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई है। पुलिस मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।

 

 

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *