सात दिवसीय योग शिविर का समापन समारोह आयोजित

सात दिवसीय योग शिविर का समापन समारोह आयोजित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर ,13 अप्रैल। योग प्रशिक्षण एवं प्रचार समिति के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ मैदान स्थित योग चौकी पर सात अप्रैल से चल रहे निःशुल्क योग विज्ञान शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक पश्चिम जेठानंद व्यास ने कहा यौगिक दिनचर्या स्वस्थ जीवन की कुंजी है। नियमित योग करने से चिकित्सक के पास नहीं जाना पड़ेगा। स्वागत संबोधन जिला उद्योग संघ के उपाध्यक्ष नरेश मित्तल ने दिया। वरिष्ठ सर्जन डॉ अशोक परमार ने कहा प्रतिदिन नियमित योग कर लें तो चिकित्सक के पास लाइन में लगने आवश्यकता नहीं रहेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पूर्व सरपंच रामस्वरूप ने पच्चीस वर्ष से योग कराने पर योग साधक विनोद जोशी को साधुवाद देते हुए विधायक महोदय से वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ मैदान में ओपन जिम के उपकरण ठीक कराने की मांग की। इसके पूर्व योग साधकों ने विधायक जेठानंद व्यास व योगसाधक विनोद जोशी का शाल व साफा पहनाकर सम्मानित किया। योग साधक विनोद जोशी ने सात दिवसीय योग शिविर में मानसिक तनाव, डिप्रेशन अनिंद्रा, मोटापा सम्बंधित विशेष प्राणायाम, आसनों का अभ्यास कराया। अतिथियों के समक्ष सामूहिक सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया। अन्त में धन्यवाद वरिष्ठ योग साधक सीडी सागर ने दिया। योग शिविर में राजेन्द्र सिंह राठौड़,योगीश श्रीमाली, प्रेम नाथ सोलंकी, राजेन्द्र शर्मा, डॉ लालचंद बिश्नोई, अनिल शर्मा, श्रीमती सुषमा यादव, कमलेश खत्री, रेणु शर्मा मन्जू आदि ने भाग लिया।

pop ronak
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *