बच्चों व महिलाओ के लिए नि:शुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित

बच्चों व महिलाओ के लिए नि:शुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 13 अप्रैल। पवन पुरी साउथ में स्व. इंजी रामस्वरूप जाखड़ मेमोरियल ट्रस्ट व वी ए मार्शल आर्ट अकादमी के संयुक्त रूप मे महिलाओं व बालिकाओं के लिए नि:शुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 100 से अधिक बच्चें व महिलाएं शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी डॉ. अर्पिता गुप्ता द्वारा ईश वंदन के साथ की गयी। डॉ. गुप्ता ने कहा आत्मरक्षा कार्यक्रम एक ऐसा प्रशिक्षण है जो लड़कियों को अपनी रक्षा करने के लिए जरूरी कौशल सिखाता है। यह कार्यक्रम लड़कियों को अपने आसपास के माहौल के बारे में जागरूक बनाता है और उन्हें किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए तैयार करता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सेंसई विवेक अग्रवाल, निदेशक वी ए मार्शल आर्ट एकेडमी द्वारा बच्चों व महिलाओं को माक्स आफ- आन, राइडिंग हॉर्स, फाइटिंग पोजीशन के साथ वार्म अप, नेक रोटेशन, हैण्ड रोटेशन, स्ट्रेचिंग, शोल्डर रोटेशन आदि गतिविधियां कराई गई। इस कार्यशाला के संयोजक विक्रम स्वरूप जाखड़,डॉ. अजय चौधरी ने बच्चों व महिलाओं को शिविर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ साइबर क्राइम व उनसे बचने के बारे में जानकारी दी गई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस अवसर पर सहयोगी आशीष गर्ग ने बताया की हमारा इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों व महिलाओं को आत्मरक्षा के महत्व को समझाना और आत्म-सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में फोटोग्राफर राम शर्मा, व्हाई ए आई टीम के सदस्य मुस्कान, खुशी ,संजना ,अंशुमान, वैभव, युवराज ,जयंत, स्नेहा शर्मा,सृष्टि आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *