श्री प्रीति क्लब परिवार मनाएगा गवरजा गीतमाला का कार्यक्रम

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 5 अप्रैल। बीकानेर माहेश्वरी समाज की पारिवारिक संस्था श्री प्रीति क्लब द्वारा विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी 6 अप्रैल 2024 वार शनिवार को स्थानीय माहेश्वरी सदन,जसुसर गेट के बाहर देवी सिंह भाटी के मकान के सामने अपना वार्षिक उत्सव–गवरजा गीतमाला कार्यक्रम का आयोजन करेगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रेस नोट जारी करते हुए समाज के मीडिया प्रभारी पवन राठी ने बताया कि आज कार्यक्रम संबंधी सभी व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु एक बैठक स्थानीय जीडी सेल्स कॉरपोरेशन में रखी गई! आज की बैठक की अध्यक्षता प्रीति क्लब के अध्यक्ष नारायण दास दम्माणी ने की! अध्यक्ष दम्माणी ने बताया कि कार्यक्रम संबंधी सभी तैयारियां कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा पूर्ण कर ली गई है तथा कार्यक्रम में अधिक से अधिक माहेश्वरी बंधुओं की उपस्थिति के लिए जहां एक और सोशल मीडिया के माध्यम से आमंत्रित किया जा रहे हैं वहीं व्यक्तिगत रूप से भी संपर्क कर गणमान्य समाज बंधुओ को निमंत्रण दिया जा रहा है।

pop ronak

क्लब उपाध्यक्ष कामिनी कल्याणी ने कार्यक्रम संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 6 अप्रैल शनिवार को 6:30 बजे मां गवरजाकी पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ होगा वही तत्पश्चात माहेश्वरी समाज के गायक कलाकारों एवं माहेश्वरी समाज की महिलाओं द्वारा अलग-अलग ग्रुप में मां गवरजा की गीतों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।

कार्यक्रम संयोजक नारायण बिहानी एवं शशी कोठारी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम से पूर्व सभी पुरुषों एवं महिलाओं ने अपने गीतों का पूर्व अभ्यास भी कर लिया है।

क्लब के कोषाध्यक्ष सुशील करनानी ने बताया कि आज की बैठक में मुख्य रूप से नारायण दम्माणी, कामिनी कल्याणी, नारायण बिहानी, नारायण डागा, शशी कोठारी, घनश्याम कल्याणी, राजू टावरी तथा पवन राठी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *