आज बादलों की ओट में है बीकानेर,आज तापमान में गिरावट की उम्मीद, गर्मी से मिलेगी राहत

सुहावने मौसम के बीच किसानों की बढ़ी चिंता
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 5 अप्रैल। शुक्रवार सुबह बीकानेर में बादलों की उपस्थिति ने गर्मी से राहत मिलने के संकेत दे दिए हैं। सुबह नौ बजे तक धूप नहीं खिल सकी और इसके बाद भी धूप आई तो काफी नरमी का व्यवहार किया। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को बीकानेर में तापमान में कमी आनी तय है। संभाग का औसत तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से कम रह सकता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर में सुबह सूर्योदय तो हो गया लेकिन सूर्य के दर्शन इस समय के काफी बाद हुए। दरअसल, मौसम में परिवर्तन का असर दोपहर बाद भी नजर आएगा। पिछले दो दिन से तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है लेकिन आज इसमें गिरावट आ सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी कमी आने की उम्मीद की जा रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई थी, अब इतनी ही फिर से गिरावट हो सकती है।

pop ronak

आमतौर पर बीकानेर में मई महीने में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाता है। वहीं चालीस डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नियमित रूप से रहता है। इस बार अप्रैल में ही एक बार पारा चालीस डिग्री का आंकड़ा छू चुका है। अगर कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं बना तो अप्रैल में ही पारा चालीस से ऊपर निकल जाएगा। ऐसे में मई में तेज गर्मी पड़ने की आशंका है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *