महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता 18 सितम्बर को; बी.जे.एस. रामपुरिया जैन कॉलेज करेगा मेजबानी

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता 18 सितम्बर को; बी.जे.एस. रामपुरिया जैन कॉलेज करेगा मेजबानी
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर ,17 सितम्बर। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय (MGSU), बीकानेर की प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली अंतर-महाविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं की श्रृंखला के तहत इस वर्ष अंतर-महाविद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन किया जा रहा है। बी.जे.एस. रामपुरिया जैन कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता 18 सितम्बर 2026 को प्रातः 8:00 बजे से एम.एम. ग्राउंड स्थित राजीव गांधी तरणताल में आयोजित होगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विविध तैराकी स्पर्धाओं का होगा आयोजन
बी.जे.एस. रामपुरिया जैन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. पंकज जैन ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

pop ronak

आयोजित होने वाली मुख्य स्पर्धाएं- 50 एवं 100 मीटर: बैकस्ट्रोक, ब्रेस्टस्ट्रोक, बटरफ्लाई एवं फ्रीस्टाइल, 200 मीटर: बैकस्ट्रोक, ब्रेस्टस्ट्रोक, बटरफ्लाई, फ्रीस्टाइल एवं इंडिविजुअल मेडले ,400 मीटर: फ्रीस्टाइल एवं इंडिविजुअल मेडले, 800 एवं 1500 मीटर: फ्रीस्टाइल स्पर्धाएं

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तैराक होंगे सम्मानित
महाविद्यालय के खेल अधिकारी मानवेंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को सुचारू और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोजन समिति द्वारा राजीव गांधी तरणताल में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कॉलेज प्रशासन ने सभी प्रतिभागी टीमों से खेल भावना के साथ सहभागिता का आह्वान किया है।