श्री पीपावंशीय राजपूत महासभा ने घोषित की बीकानेर जिले की नई कार्यकारिणी

श्री पीपावंशीय राजपूत महासभा ने घोषित की बीकानेर जिले की नई कार्यकारिणी
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 23 अगस्त । श्री पीपावंशीय राजपूत महासभा ने अपने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बीकानेर जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और समाजहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राष्ट्रीय नेतृत्व की सर्वसम्मति से नियुक्ति

pop ronak

यह नियुक्तियां महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रावल प्रतापसिंह, राष्ट्रीय सचिव पिंटू प्रताप सिंह तंवर तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कैलाश सिंह गोहिल (नोखा) की सर्वसम्मति से की गईं। राष्ट्रीय नेतृत्व ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि यह कार्यकारिणी सामाजिक एकता को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और समाजहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में प्रभावी भूमिका निभाएगी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची में जिलाध्यक्ष: कैलाश सिंह चौहान (कीरतासर), जिला उपाध्यक्ष: नवल सिंह दहिया (नापासर), जिला सचिव: मनीष सिंह कच्छावा, जिला मीडिया प्रभारी: शेर सिंह कच्छावा , जिला संगठन मंत्री: डॉ. रोहित सिंह दहिया ,जिला सह संगठन मंत्री: अमृत सिंह सोलंकी।

महासभा के इस विस्तार को संगठनात्मक दृष्टि से एक निर्णायक कदम माना जा रहा है। अब बीकानेर जिले में संगठन को गांव-गांव और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का दायित्व इस नई टीम पर रहेगा।