श्रीराम बिस्सा की पुस्तक ‘अध्यात्म ज्योतिष दर्शन’ का गरिमामय विमोचन

श्रीराम बिस्सा की पुस्तक ‘अध्यात्म ज्योतिष दर्शन’ का गरिमामय विमोचन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 23 अगस्त । नवकिरण सृजन मंच के तत्वावधान में ज्योतिर्विद एवं साधक श्रीराम बिस्सा के आलेख संग्रह ‘अध्यात्म ज्योतिष दर्शन’ का गरिमामय विमोचन एवं लेखक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पुस्तक का संपादन डॉ. पुनीत जोशी ने किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम का शुभारंभ अरुण व्यास द्वारा विधिवत् रुद्राभिषेक से हुआ। इसके पश्चात आयोजित मुख्य समारोह की अध्यक्षता विद्वान ज्योतिष एवं भागवताचार्य डॉ. गोपालनारायण व्यास ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. (डॉ.) अजय जोशी उपस्थित रहे।

pop ronak

भारतीय ज्ञान-परंपरा और ज्योतिष का समन्वय

अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. गोपालनारायण व्यास ने कहा कि भारतीय ज्ञान-परंपरा में ज्योतिष और अध्यात्म का सदैव महत्वपूर्ण स्थान रहा है। श्रीराम बिस्सा ने अपने दीर्घकालीन अध्ययन व चिंतन से इन दोनों विषयों को बेहद सहज रूप में प्रस्तुत किया है।

मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) अजय जोशी ने कहा कि भारतीय परंपरा में ज्योतिष जीवन, कर्म और समय को समझने की एक महत्वपूर्ण दृष्टि है। इस पुस्तक के माध्यम से प्राचीन ज्ञान को आधुनिक पाठकों तक सरल भाषा में पहुँचाने का सराहनीय कार्य किया गया है।

साधना और अनुभव का दस्तावेज

पुस्तक के संपादक डॉ. पुनीत जोशी ने ‘अध्यात्म ज्योतिष दर्शन’ को केवल लेखों का संकलन न मानकर लेखक की वर्षों की ज्योतिष तप-साधना का दस्तावेज बताया। लेखक श्रीराम बिस्सा ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने अपने वर्षों के मन्थन और अनुभवों को पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है, ताकि भारतीय ज्योतिष परंपरा के गहरे रहस्यों से जनसामान्य परिचित हो सके। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

समारोह में गिरिराज व्यास, कौशल व्यास और महेश कुमार व्यास ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उपयोगी संदर्भ सामग्री बताया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. संजय व्यास ने किया। इस अवसर पर प्रबुद्धजन, साहित्यकार, ज्योतिर्विद और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।