राखी लेने बाजार गई बहन का सिर, धड़ और कमर बोरे में मिला

राखी लेने बाजार गई बहन का सिर, धड़ और कमर बोरे में मिला
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • सिर, धड़ और कमर बोरे में…राखी लेने बाजार गई बहन फिर नहीं लौटी
  • बेटे का डर एक निशान से हकीकत में बदला

 

गुना, 16 अगस्त। मध्य प्रदेश के गुना में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के चाचौड़ा बीनागंज क्षेत्र के खातोली गांव में एक सरकारी राशन की दुकान के कैंपस में 3 दिन पहले एक महिला का शव मिला। यह शव तीन टुकड़ों में मिला थी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों के मन में एक ही सवाल चल रहा था कोई इतना बेरहम कैसे हो सकता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मृत महिला की पहचान सांडिल्यखेड़ी गांव निवासी के रूप में हुई है। महिला 40 वर्षीय झूना बाई तंवर पति शेरू सिंह बताई जा रही है। महिला की हत्या कर उसे तीन टुकड़ों में काटा गया था। इसके बाद उसके शव को बोरे में बंद कर फेंका गया था।

pop ronak

राखी का सामान लेने गई थी महिला

झूना बाई के बेटे गोविंद सिंह ने बताया कि उसकी मां राखी का सामान खरीदने बीनागंज गई हुई थी। जिसके बाद से ही वो वापस घर नहीं लौटी थी। इस मामलें में पुलिस ने उत्तरप्रदेश के झांसी के रहने वाले एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है। जिससे पुछताछ की जा रही है।

हाथ पर बने टैटू से हुई पहचान
गुना एसपी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि खतौली गांव में एक महिला की बोरे में बंद लाश मिली है। उसकी पहचान सांडिल्यखेड़ी निवासी महिला के पति से कराई गई है। पति शेरू सिंह और उसके बेटे गोविंद सिंह ने अस्पताल पहुंचकर हाथ पर बने A आकार के टैटू को देखकर की।

कटर से किए शरीर के टुकड़े

सरकारी राशन की दुकान के कैंपस में महिला का सिर, धड़ और कमरे के नीचे के हिस्सें को काटकर बोरियों में भरकर रखा गया था। उसके शरीर पर मक्खियां भिनभिना रही थी। बदबू आने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। एसडीओपी दिव्या राजावत का कहना है कि महिला के शव के टुकड़े कटर से किए गए है। पीएम रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *