सिवरी चौधरी जिला अध्यक्ष नियुक्त

सिवरी चौधरी जिला अध्यक्ष नियुक्त
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 19 नवंबर। सिवारी चौधरी को महाराजा सूरजमल संगठन भारत के बीकानेर जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस चौधरी व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ हेमलता फौजदार ने सिवारी चौधरी को बीकानेर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। यह नियुक्ति प्रदेश सचिव भोमराज चौधरी एवं महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष नीलू फौजदार प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा पर की गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नियुक्ति पत्र देते हुए प्रदेश सचिव भोमराज चौधरी ने कहा कि जाट समाज को प्रगति व उत्थान के कार्यों को करने के लिए जिला अध्यक्ष पद पर को सिवरी चौधरी को नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

pop ronak

इस अवसर पर जाट समाज मैरिज ब्यूरो के अध्यक्ष पेमाराम सारण, जाट महासभा के प्रदेश सचिव शंकर लाल सारण, जाट छात्रावास अधीक्षक भीखाराम सांगवा, हाकम जांगू, मनोहर लाल सियाग पूर्व प्रधान प्रतिनिधि बीकानेर , मास्टर भंवरलाल तरड़, भरताराम सिद्धू आदि ने चौधरी को शुभकामनाएं दी।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *