एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था पैरा स्पोर्ट टीम को जयपुर के लिए रवाना किया

पैरा स्पोर्ट टीम को जयपुर के लिए रवाना किया
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 14 मई। एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था पैरा स्पोर्ट के बच्चों को जयपुर के लिए रवाना किया। महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर टीम ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिव्यांग बच्चो के पैरा स्पोर्ट में भारत सरकार द्वारा आयोजित ट्रायल कैंप के लिए चार खिलाड़ियों सहित ग्यारह व्यक्तियों को महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर और गंगाशहर के गणमान्य लोगों ने बच्चों को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ रवाना किया।
महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर ने सभी ग्यारह जनों की जयपुर आने जाने की टिकट और साथ में अल्पाहार की व्यवस्था दी ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बच्चों का हौसला बढ़ाने पहुंचे महावीर इंटरनेशनल टीम से अध्यक्ष वीर टोडरमल चोपड़ा,उपाध्यक्ष वीर रिधकरण सेठिया,वीर त्रिलोकचंद बाफना,वीर चंद्र कुमार राखेचा, सचिव वीर भरत गोलछा,वीर एडवोकेट के एल‌ बोथरा, कोषाध्यक्ष वीर विनोद कुमार डागा और पैरा स्पोर्ट की पूरी टीम मौजूद रही।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *