विश्व साक्षरता दिवस पर बीकानेर में राज्य स्तरीय साक्षरता कर्मी सम्मान समारोह 8 सितंबर को

रतननगर नगरपालिका के वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुई मतगणना
quicjZaps 15 sept 2025
  • चयन समिति की बैठक आयोजित

बीकानेर , 23 अगस्त । भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ (राजस्थान शाखा) के तत्वावधान में आगामी 8 सितंबर को ‘विश्व साक्षरता दिवस’ के अवसर पर राज्य स्तरीय साक्षरता कर्मी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों और सम्मानित होने वाले साक्षरता कर्मियों के चयन को लेकर रविवार को संस्था कार्यालय में चयन समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का होगा चयन

pop ronak

बैठक में राज्य स्तर पर सम्मानित किए जाने वाले साक्षरता कर्मियों के नामों पर प्रारंभिक चर्चा की गई। इसके साथ ही समारोह की रूपरेखा, अतिथि आमंत्रण और विभिन्न गतिविधियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। चयन समिति ने निर्णय लिया कि आगामी बैठक में अंतिम रूप से चयनित साक्षरता कर्मियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

आयोजन को सार्थक बनाने पर जोर

बैठक में भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ (राजस्थान शाखा) के अध्यक्ष राजेंद्र जोशी, सचिव ओमप्रकाश सारस्वत, कोषाध्यक्ष लीलाधर बोहरा तथा चयन समिति के सदस्य अवधेश शर्मा उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने साक्षरता दिवस के इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम को अधिक प्रभावी, प्रेरणादायक और सार्थक बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश तय किए।