ऐपीआई के 80वें राष्ट्रीय अधिवेशन में बीकानेर के डॉ. धनपत कोचर का विशेष व्याख्यान हुआ

ऐपीआई के 80वें राष्ट्रीय अधिवेशन में बीकानेर के डॉ. धनपत कोचर का विशेष व्याख्यान हुआ
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • डॉ. परमेन्द्र सिरोही, डॉ. हरदेव नेहरा, डॉ. विजय तुंदवाल एवं डॉ. बीएल मीणा को फेलोशिप

 

बीकानेर, 27 जनवरी। सम्पुर्ण भारत के फिजिशियन की राष्ट्रीय संस्था ऐपीआई का 80 वां वार्षिक अधिवेशन कलकत्ता शहर में 23 जनवरी से 26 जनवरी को आयोजित किया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस से शुरु होकर गणतंत्र दिवस तक (23 से 26 जनवरी) चलने वाले इस अधिवेशन में देश के 10 हजार से अधिक प्रख्यात चिकित्सकों ने भाग लिया है, विदेशों से 100 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित रहे। इस आयोजन में अपने क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले पांच प्रमुख चिकित्सको के व्याख्यान सम्मिलित किये जाते हैं एवं बीकानेर के लिये यह गर्व का विषय रहा कि यहां के चिकित्सक डॉ. धनपत कोचर को मलेरिया पर किये गये महत्तवपुर्ण कार्य के लिये व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर दिये जाने वाले विशेष व्याख्यान मे डॉ. कोचर ने सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविधालय में मलेरिया पर अनुसंधान के चार दशक की उपलब्धियों पर अपने उदगार प्रस्तुत किये। बीकानेर में किये गये अनुसंधान के फलस्वरुप ही वाईवेक्स मलेरिया को गंभीर मलेरिया कारक के रुप में भी विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा मान्यता मिली एवं वाईवेक्स मलेरिया को भी फालसीफेरम मलेरिया के अनुरुप ही अनुसंधान एवं उपचार के लिये विशेष श्रेणी में सम्मिलित किया गया है।

pop ronak

डॉ. कोचर ने बताया की विश्व में अब तक गंभीर वाईवेक्स मलेरिया के अधीकतम रोगी सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविधालय से ही रीर्पोट किये गये हैं। वर्तमान में भी डा. संजय कोचर के नेतृत्व में मलेरिया पर अनुसंधान जारी है।

इस अधिवेशन में बीकानेर के डॉ परमेंद्र सिरोही, डॉ. विजय तुदंवाल, डॉ. बाबुलाल मीणा एवं डॉ. हरदेव नेहरा को फेलोशिप भी प्रदान की गई।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *