शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने  शिक्षा निदेशक आशीष मोदी (आई.ए.एस.) के नाम से दियेे 11 ज्ञापन

आजीवन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कर्मठ कार्यकर्ता की पत्नी को अनुकम्पा नियुक्ति नहीं मिली , मुख्यमंत्री के आदेशों की भी अवहेलना
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
बीकानेर , 2 मई।   शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य द्वारा  बुधवार को  आशीष मोदी (आई.ए.एस.) निदेशक माध्यमिक शिक्षा के नाम के 11 ज्ञापन दिए गए
मंत्रालयिक कर्मचारियों एवं शिक्षा विभाग से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान हेतु शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य द्वारा शिक्षा निदेशक  आशीष मोदी (आई.ए.एस.) के मुख्यालय पर नहीं होने के कारण स्टाफ ऑफिसर  अरूण कुमार शर्मा को सौंपकर  वार्ता की।
आचार्य ने बताया कि पी.ई.ई.ओ., यु.सी.ई.ई.ओ. में मंत्रालयिक संवर्ग में पद वृद्धि, क्रमोन्नत उच्च माध्यमिक विद्यालयों में मंत्रालयिक कर्मचारियों के पद सृजित करने, पंचायत राज से आये मंत्रालयिक कर्मचारियों की वरिष्ठता एवं डीपीसी, मृतक आश्रितों के कर्मचारियों को टंकण में अतिरिक्त अवसर प्रदान करने, निदेशालय परिसर में सुविधाऐं उपलब्ध करवाने, प्रशासनिक अधिकारियों को अनुभाग अधिकारी बनाने, डीपीसी से पदौन्नत अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों के पदस्थापन काउंसलिंग के माध्यम से करने, पूर्व में दिये गये 11 सूत्रीय मांग पत्र पर बिन्दुवार कार्यवाही करने, विद्या समीक्षा केन्द्र की स्थापना निदेशालय में करने, विद्यालयों में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारियों को 5 दिवसीय सप्ताह का लाभ देने एवं स्व. दिनेश कुमार के प्रकरण में कार्यवाही करने हेतु की मांगे की गई है।
आचार्य ने यह भी बताया कि सभी मांग पत्रों पर 15 दिवस में कार्यवाही कर संघ को अवगत कराने का अनुरोध किया गया है।
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *