छात्रा ने वीडियो से पढ़ाई कर 89.4% अंक हासिल किए

अश्लेषा छतलानी
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

यूट्यूब बना डिजिटल गुरु !

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उदयपुर , 22 मई। आज के डिजिटल युग में जहां इंटरनेट को अक्सर समय बर्बाद करने का साधन माना जाता है, वहीं अश्लेषा छतलानी ने इसे अपनी सफलता की सीढ़ी बना दिया। उदयपुर की इस मेधावी छात्रा ने यूट्यूब से सेल्फ स्टडी कर 12वीं वाणिज्य में 89.4% अंक अर्जित किए हैं।
अश्लेषा ने बताया कि सीमित संसाधनों और कुछ अन्य चुनौतियों के बीच उसने यूट्यूब को अपना गुरु बनाया। उसने हर विषय के लिए मुफ्त शैक्षिक वीडियो देखे, नोट्स बनाए, और रोज़ नियमित अभ्यास किया।
“मैंने सुबह 6 बजे से दिन में कम से कम 6 घंटे पढ़ाई की,” उसने बताया। “यूट्यूब पर कई अच्छे शिक्षक मुफ्त में समझाते हैं। हर सवाल का हल मिलता है, बस मन लगाकर देखना होता है।”
अश्लेषा उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है जो संसाधनों की कमी के कारण हिम्मत हार बैठते हैं। यह उपलब्धि बताती है कि यदि लगन हो तो तकनीक भी शिक्षक बन सकती है, बस सही उपयोग करना आना चाहिए।

pop ronak
BC opening
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *