16 वां संभाग स्तरीय गौशाला अभिनंदन सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा

16 वां संभाग स्तरीय गौशाला अभिनंदन सम्मान समारोह
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 9 फ़रवरी। बीकानेर गौशाला संघ बीकानेर, गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान व मां भारती सेवा प्रन्यास के संयुक्त तत्वाधान में 16 वां संभाग स्तरीय गौशाला संचालक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 12 फरवरी 2024 को दोपहर 3:00 बजे स्थानीय रविंद्र रंगमंच म्यूजियम के पास आयोजित किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान के संयोजन में आयोजित इस महत्वपूर्ण आयोजन में बीकानेर संभाग के सहित नागौर जिले के गौशाला संचालक भाग लेंगे। बीकानेर गौशाला संघ के महामंत्री निरंजन कुमार सोनी ने बताया कि इस आयोजन में गौशाला संचालकों को वर्तमान अनुदान, वर्तमान राज्य सरकार की योजनाएं, नंदी शाला, गौशाला व गौशाला प्रबंधन पर भी राज्य सरकार व गोपालन विभाग के अधिकारी व विषय विशेषज्ञ जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। इस अवसर पर गौशाला संचालकों का गो भक्तों का सम्मान व अभिनंदन भी किया जाएगा।
समारोह में पावन सानिध्य विमर्शानंद गिरि जी महाराज (शिवबाड़ी मठ बीकानेर), श्याम गिरी जी महाराज (रातडिया मठ), गोविंद स्वरूप जी महाराज (नाल) ,सुखदेव जी महाराज (गडियाला) ,शंभू गिरी जी महाराज (अंबासर) का रहेगा।

pop ronak

समारोह के मुख्य अतिथि जोराराम कुमावत (पशुपालन व गोपालन मंत्री राजस्थान सरकार) होंगे तथा समारोह के अतिथि सुश्री सिद्धि कुमारी (विधायक बीकानेर पूर्व), डॉ विश्वनाथ मेघवाल (विधायक खाजूवाला), ताराचंद सारस्वत (विधायक श्री डूंगरगढ़) , जेठानंद व्यास (विधायक बीकानेर पश्चिम) , अंशुमन सिंह भाटी (विधायक श्री कोलायत जी) , बिहारी लाल बिश्नोई (पूर्व विधायक नोखा), सुरेश कुमार सेन (क्षेत्रीय गौ रक्षा प्रमुख विश्वास हिंदू परिषद राजस्थान क्षेत्र जयपुर ), राजेन्द्र पंवार (उप महापौर नगर निगम बीकानेर ), ललित दाधीच (प्रदेशाध्यक्ष गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान), निर्मल कुमार बरडिया(प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गोचर ओरण संरक्षक संघ राजस्थान) होंगे।
इस बैठक में संघ के अध्यक्ष सूरजमाल सिंह नीमराना, प्रेम सिंह घूमन्दा ,पार्षद अनूप गहलोत, विजय सिंह चारण, सुनील व्यास, प्रेम कुमार गोदारा, महेंद्र सिंह लखासर, जलज सिंह, सुनील कुमार, रणवीर सिंह, चंदवीर सिंह,देवदत्त शर्मा,बैरिशालसिह आदि ने भाग लिया और सभी कार्यकर्ताओं को इस आयोजन की जिम्मेवारियां दी गयी।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *