पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में हाइपरथायरायडिज्म से पीड़ित महिला के घुटनों का सफल प्रत्यारोपण

पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में हाइपरथायरायडिज्म से पीड़ित महिला के घुटनों का सफल प्रत्यारोपण
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 19 सितम्बर। राजकीय ट्रॉमा सेंटर, पीबीएम हॉस्पिटल्स में एक 58 वर्षीय महिला के दोनों घुटनों का एक साथ सफलतापूर्वक और जटिल प्रत्यारोपण किया गया है। यह ऑपरेशन मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य योजना के तहत किया गया।
रानी बाजार, बीकानेर की निवासी संतोष गिरी पिछले 15 वर्षों से हाइपरथायरायडिज्म (अवटुअतिसक्रियता) नामक बीमारी से ग्रसित थीं, जिसके कारण उनकी हड्डियाँ कमजोर और खोखली हो गई थीं। इस स्थिति से उनके पैरों में 40 डिग्री का असामान्य मुड़ाव आ गया था। इसके अलावा, वह तेज धड़कन और अत्यधिक थकान जैसी अन्य समस्याओं से भी पीड़ित थीं।
अस्थिरोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बी.एल. खजोटिया की टीम ने मरीज की जाँच करने के बाद दोनों घुटनों के प्रत्यारोपण का निर्णय लिया। 19 सितंबर को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत यूएसएफडीए (USFDA) द्वारा अनुमोदित इंप्लांट का उपयोग करके यह जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

डॉ. खजोटिया ने बताया कि एक साथ दोनों घुटनों का ऑपरेशन करने से मरीज के ठीक होने का समय (Post-operative rehabilitation) कम हो जाता है, जिससे वह अपनी दैनिक दिनचर्या जल्दी शुरू कर सकता हैं। ऑपरेशन के दौरान मरीज की खोखली हड्डियों और पैरों के अत्यधिक मुड़ाव के कारण यह काफी जटिल था, लेकिन डॉ. खजोटिया के अनुभव से यह सफल हो पाया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस सफल ऑपरेशन में डॉ. संजय तंवर, डॉ. कृष्ण कुमार कुलदीप, और डॉ. मनीष चौधरी सहित निश्चेतना विभाग की टीम और नर्सिंग स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *