इंतजार खत्म…मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा अमेरिका से चंद घंटों में भारतीय जेल में होगा

मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

नई दिल्ली , 9 अप्रैल। भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों में से एक तहव्वुर हुसैन राणा (Tahawwur Hussain Rana) को आखिरकार भारत लाया जा रहा है। 26/11 मुंबई आतंकी हमलों का यह मुख्य साजिशकर्ता अमेरिका में तमाम कानूनी विकल्प समाप्त होने के बाद एक विशेष विमान से उसे भारत लाया जा रहा है। राणा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) की संयुक्त टीम भारत ला रही है। वह कल गुरुवार दोपहर दिल्ली पहुंचेगा। यहां एयरपोर्ट पर ही उसकी गिरफ्तारी की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दिल्ली कोर्ट में पेशी के आसार, मुंबई पुलिस को अभी नहीं दी गई सूचना
सूत्रों की मानें तो राणा को दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा। हालांकि, अभी तक मुंबई पुलिस को यह नहीं बताया गया कि उसे कब वहां ट्रांसफर किया जाएगा। तहव्वुर राणा पर भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने, आपराधिक साजिश, हत्या, जालसाजी और UAPA जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।

pop ronak

राणा और डेविड हेडली की मिलीभगत

कनाडा के नागरिक और पाकिस्तानी मूल के तहव्वुर राणा का संबंध पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से भी रहा है। हेडली, 26/11 हमले का मुख्य आरोपी है। हेडली ने ही बताया था कि राणा ने उसे लॉजिस्टिक और फाइनेंशियल सपोर्ट दिया था। हेडली ने राणा की इमिग्रेशन कंसल्टेंसी का कर्मचारी बनकर मुंबई का रेक्की किया था।

 

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *