तंवर व पंवार इकाई अध्यक्ष नियुक्त

तंवर व पंवार इकाई अध्यक्ष नियुक्त
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 13 जून । माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान द्वारा समाज में नई ऊर्जा और सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी के मार्गदर्शन में युवा एवं महिला प्रकोष्ठ के लिए नई नियुक्तियाँ की गई है। नियुक्तियों के इस क्रम में मनोज तंवर को शिवा बस्ती इकाई अध्यक्ष तथा मनोज कच्छावा को पंवारसर इकाई अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि युवाओं और महिलाओं को आगे लाकर संस्थान समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में कार्य कर रहा है। यह नियुक्तियाँ समाज को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *