वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान के तहत कार्यक्रम हुए

वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान के तहत कार्यक्रम हुए
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • जल संरक्षण की ली शपथ, प्लास्टिक जब्ती का चला अभियान, हर्षोलाब सहित विभिन्न स्थानों पर की सफाई
  • नगर निगम द्वारा आयोजित हुए सघन कार्यक्रम

बीकानेर, 12 जून। ‘वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत गुरुवार को नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की गईं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत नगर निगम के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों द्वारा जल संरक्षण की शपथ से हुई। इस दौरान स्वच्छता और प्लास्टिक उन्मूलन के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प दोहराया गया।

pop ronak

नगर आयुक्त के निर्देशानुसार वल्लभ गार्डन, सीएंडडी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट के पास तथा हर्षोलाब तालाब के आसपास के क्षेत्रों में कुल 250 से अधिक गड्ढों की खुदाई पौधारोपण के लिए की गई। आयुक्त ने ‘हरियाळो राजस्थान’ मिशन को गति देते हुए और अधिक पौधारोपण की योजना को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान के कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसी श्रृंखला में शहर के प्रमुख जल निकायों, विशेष रूप से हर्षोलाब तालाब सहित अन्य जलस्रोतों की सफाई की गई। इसी क्रम में शहर की सभी प्रमुख मूर्तियों की विशेष सफाई कराई गई। नगर आयुक्त ने इन गतिविधियों की निरंतरता बनाए रखने और हर सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखने के निर्देश दिए।

प्लास्टिक मुक्त बीकानेर की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए नगर निगम द्वारा गुरुवार को फड़ बाजार क्षेत्र में चालान कार्यवाही की गई। इस दौरान 138.800 किलोग्राम पॉलीथिन/प्लास्टिक जब्त की गई एवं छह हजार रुपए शास्ति वसूल की गई। कार्यवाही के दौरान लोगों को प्लास्टिक के स्थान पर उपयोग के लिए कपड़े के थैले वितरित किए गए और जब्त की गई प्लास्टिक सामग्री का निस्तारण भी सुनिश्चित किया गया।
============

वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान, लूणकरणसर में आयोजित हुआ जल पूजन, पौधारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम

बीकानेर, 12 जून। ‘वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत शुक्रवार को स्वायत्त शासन विभाग, नगर पालिका लूणकरणसर द्वारा पेयजल विभाग के उमाणा बास हेडवर्क्स पर जल पूजन, पौधारोपण और साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने जल संरक्षण और उसके सदुपयोग की शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का क्रियान्वयन पूर्ण गंभीरता से हो। आमजन को जल के सदुपयोग और जल संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया जाए। इस दौरान संभागीय आयुक्त ने पौधारोपण किया और हरियालो राजस्थान की तैयारियों तैयारी के बारे में जाना।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि स्वायत्त शासन और जलदाय विभाग के कार्मिकों द्वारा हेड वर्क्स पर सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने अभियान की अब तक आयोजित गतिविधियों के बारे में बताया।
जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित ने कहा कि जल की एक-एक बूंद का संरक्षण जरूरी है। आम जन में जल बचत के प्रति चेतना जागरूक करने में यह अभियान महत्वपूर्ण साबित होगा। इस दौरान लूणकरणसर पंचायत समिति के प्रधान श्री कानाराम गोदारा, बेगाराम ज्याणी, गणेशाराम सोलंकी, उपखंड अधिकारी दयानंद रुयल, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
==============

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *