तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म का 16वां स्थापना दिवस मनाया गया

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम ने मनाया स्थापना दिवस चेन्नई
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

चेन्नई ,16 जून। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम चेन्नई ने 16वां स्थापना दिवस समारोह तेरापंथ जैन विद्यालय, पट्टालम में मुनि मोहजीतकुमार ठाणा 3 के पावन सन्निधि में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत नीरजजी गोगड़ द्वारा टीपीएफ गीत के सुमधुर गायन से हुई। अध्यक्षा बबिता चोपड़ा ने स्वागत स्वर प्रस्तुत करते हुए टीपीएफ के इतिहास से अवगत कराया और तेरापंथ प्रोफेशनल्स को टीपीएफ से जुड़ने का आह्वान किया। कोषाध्यक्ष सुमित दफ्तरी ने वर्ष 2024-25 की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय स्पिरिचुअलिटी कार्यक्रम के चेयरमैन दिनेश धोका ने फोरम की गतिविधियों को SHINE के अंतर्गत समाहित कर विवरण दिया। साथ ही वीडियो द्वारा विभिन्न गतिविधियों को भी दर्शाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम में वर्ष 2024-25 में निम्न सक्रिय कार्यकर्ताओं- सोनम बोथरा, मनोज बुच्चा, आलोक सेठिया, अमूल बोहरा, विपुल मुनोत, रेखा गादिया, श्वेता पीपड़ा, सुनील बाफना और डॉ. संतोष नाहर को प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। मुनि मोहजीतकुमार ने टीपीएफ को आध्यात्मिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रोफेशनल्स को समाज से जुड़ना चाहिए और अपनी आत्मा से भी जुड़ना चाहिए, यही उनके जीवन को और अधिक मूल्यवान बनाएगा।

pop ronak

मुनि जयेशकुमार ने धर्म और आध्यात्मिकता के बीच के अंतर को स्पष्ट किया और सभी को आंतरिक यात्रा को महत्व देने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकर्ता हरीश आंचालिया, डाॅ. कमलेश नाहर, अनिल लूणावत के साथ कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं अन्य संस्थाओं के पदाधिकारीगण और समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। डॉ. दिनेश धोका ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *