तेरापंथ टास्क फोर्स गंगाशहर का राष्ट्रीय स्टार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन

तेरापंथ टास्क फोर्स गंगाशहर का राष्ट्रीय स्टार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर , 4 सितम्बर। गांधीनगर में आयोजित अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (अभातेयुप) के राष्ट्रीय अधिवेशन “सामर्थ्य” में, तेरापंथ टास्क फोर्स गंगाशहर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। आचार्यश्री महाश्रमण की सन्निधि में हुए इस दो दिवसीय आयोजन में, राष्ट्र सेवा को समर्पित इस टीम ने कई प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

टीम गंगाशहर ने “फीयरलेस फिएस्टा” में प्रथम, अधिवेशन में अधिकतम सहभागिता के लिए द्वितीय और क्विज प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, टीम के सह-प्रभारी दीपेश बैद को वर्षभर की सक्रियता के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। तेरापंथ टास्क फोर्स गंगाशहर के प्रभारी देवेंद्र डागा ने टीम की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। गंगाशहर पहुँचने पर उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार जी स्वामी ने टीम की प्रशंसा करते हुए उन्हें सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर, तेयुप गंगाशहर के अध्यक्ष ललित राखेचा और मंत्री मांगीलाल बोथरा सहित सभी साथियों ने टीम के कार्यकर्ताओं की सराहना की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *