होटल संचालक ने विधायक सिद्धि कुमारी पर दर्ज कराई एफआईआर

पीबीएम अस्पताल के कायाकल्प की तैयारी: विधायक सिद्धि कुमारी ने चिकित्सा मंत्री को लिखा पत्र
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • बीकानेर के पूर्व राजघराने का विवाद फिर चौड़े आया
  • होटल संचालक ने विधायक सिद्धि कुमारी पर दर्ज कराई एफआईआर, वहीं दूसरे गुट ने बुआ राज्यश्री पर

बीकानेर , 27 नवम्बर। उदयपुर के पूर्व राजघराने का विवाद अभी थमा भी नहीं है और बीकानेर के पूर्व राजघराने का विवाद फिर पुलिस थाने तक पहुंच गया है। बीकानेर के बीछवाल थाने में एक नहीं बल्कि दो एफआईआर दर्ज हुई है। अदालत के आदेश पर सिद्धि कुमारी के खिलाफ लक्ष्मी निवास पैलेस में होटल संचालित करने वाली फर्म ने गंभीर आरोपों के साथ एफआईआर करवाई है, वहीं दूसरे गुट ने सिद्धि कुमारी की बुआ राज्यश्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीछवाल थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण ने बताया- मैसर्स गोल्डन फोर्स एंड पैलेसे प्राइवेट लिमिटेड के राजीव मिश्रा ने कोर्ट के आदेश से एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमें आरोप है कि फर्म ने सिद्धि कुमारी के पिता नरेंद सिंह के साथ वर्ष 1999 में लीज डीड की थी। तब पचास लाख रुपए दिए। इसके बाद भी होटल पर करोड़ों रुपए खर्च किए लेकिन चार अप्रैल 2010 को तीन करोड़ रुपए सिद्धि कुमारी ने स्वयं लिए और एक करोड़ राज्यश्री के नाम से वसूले। इसके बाद भी लक्ष्मी निवास होटल संचालन में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। लीज डीड को नहीं मानते हुए लक्ष्मी निवास का लालगढ़ पैलेस की तरफ खुलने वाला गेट बंद कर दिया। दस करोड़ रुपए और देने का दबाव बना रहे हैं। नहीं देने पर होटल खाली करवाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि नरेंद्र सिंह ने 19-19 साल की तीन लीज की थी। यानी कुल 57 साल के लिए थी। ये एफआईआर पीसीपीएनडीटी कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

राज्यश्री पर भी एफआईआर
दूसरा मामला बीकानेर पूर्व की सिद्धि कुमारी की अगुवाई वाले एक ट्रस्ट के सदस्य की ओर से दर्ज करवाया गया है, जिसमें आरोप सिद्धि कुमारी की बुआ राज्यश्री पर है। स्वयं को ट्रस्ट सदस्य बताते हुए संजय शर्मा ने मामला दर्ज करवाया है कि ट्रस्टी व प्रतिनिधि राजश्री कुमारी, मधुलिका कुमारी, राजेश पुरोहित, पुखराज, गोविन्द सिंह, हनुवंत सिंह ने सहायक आयुक्त के आदेश के विपरीत जाकर असल रिकार्ड खुर्द बुर्द कर दिया। वहां से कहीं लेकर चले गए। सिद्धि कुमारी स्वयं ये रिकार्ड लेने गई थी लेकिन नहीं दिया गया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *