शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने विभिन्न संवर्गों की डीपीसी व वरिष्ठता सूची को लेकर निदेशक को सौंपा ज्ञापन

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • दिया कार्रवाई का आश्वासन

बीकानेर, 26 नवम्बर । शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य के नेतृत्व में महेश आचार्य, विष्णु पुरोहित, कन्हैया लाल किराडू और नवरत्न जोशी ने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री और उच्चाधिकारियों को ईमेल के माध्यम से विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन भेजे हैं। इन ज्ञापनों में बीकानेर व जयपुर संभाग के कनिष्ठ सहायकों की डीपीसी करवाने, आरपीएससी से चयनित 86 के कार्मिकों की वरिष्ठता सूची जारी कर डीपीसी करने तथा संस्थापन, प्रशासनिक व अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी की वर्ष 2026-27 की रेगुलर एवं बकाया रिव्यु डीपीसी कराने की मांग की गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रतिनिधिमंडल ने प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्रीमती धायगुड़े स्नेहल नाना (आईएएस) से भी वार्ता की और इन ज्ञापनों पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई कर मंत्रालयिक संवर्ग के हित में सकारात्मक आदेश जारी करने का आग्रह किया। शिक्षा निदेशक ने प्रतिनिधिमंडल को ज्ञापनों पर त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *