जनसारी सिन्धी समाज बीकानेर के गरबा उत्सव में उमंग और उल्लास की छटा

जनसारी सिन्धी समाज बीकानेर के गरबा उत्सव में उमंग और उल्लास की छटा
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • महाअष्टमी पर होंगी विविध प्रतियोगिताएं

बीकानेर, 16 अक्टूबर । शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जनसारी सिन्धी समाज, बीकानेर द्वारा चामुण्डा भैरव थान परिसर, मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में 11 अक्टूबर 2026 को घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय नवरात्रि पर्व एवं सायंकालीन गरबा उत्सव का शुभारंभ हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समिति सचिव  ओपी खत्री ने बताया कि नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन आयोजित हो रहे गरबा में समाजबंधुओं के अतिरिक्त अन्य नागरिकों की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है। परिसर भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण से सराबोर है।

pop ronak

15 अक्टूबर, पंचम नवरात्रि तक उत्सव में श्रद्धा, उमंग और सांस्कृतिक रंगों की सुंदर छटा देखने को मिली। पारंपरिक गरबा नृत्य के माध्यम से समाज की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द को सशक्त अभिव्यक्ति मिल रही है।

कार्यक्रम के तहत पुरुष एवं महिला वर्गों में अलग-अलग कपल डांस, एकल डांस, फैंसी ड्रेस तथा अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

खत्री ने बताया कि महाअष्टमी के शुभ अवसर पर गरबा उत्सव का भव्य समापन होगा। इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनकी प्रतिभा और उत्साह को प्रोत्साहित किया जाएगा।

जनसारी सिन्धी समाज की यह पहल धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता, सांस्कृतिक सहभागिता और नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने की दिशा में सराहनीय प्रयास है।

खाओसा