बदमाशों ने आंखों में मिर्ची डाली व पीटकर रुपयों से भरा थैला छीनकर भागे

बीच बाजार घर में घुसकर लाखों के जेवर लूटे
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

खाजूवाला , 29 अगस्त। किसान की आंखों में मिर्ची डालकर लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने किसान को रास्ते में रोककर मारपीट की। इसके बाद दो लाख रुपयों से भरा थैला छीनकर भाग गए। मामला बीकानेर के खाजूवाला का बुधवार शाम का है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

खाजूवाला के आठ केवाईडी स्थित चक 32 हेड में रहने वाले किसान कृष्ण कुमार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया- वह दो लाख रुपए नगद लेकर किसी काम से घर से निकला था। रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने जबरदस्ती रोका।

pop ronak

आंखों में मिर्ची डालकर तीनों ने मारपीट शुरू कर दी। दो लाख रुपए से भरा बैग छीनकर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना खेतों के बीच सड़क की है, जहां कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है। पुलिस अब बाइक और युवकों के हुलिए के आधार पर जांच कर रही है।खाजूवाला थाना में BNS की धारा 309 (4 ) के तहत मामला दर्ज कर जांच पुलिस सहायक उप निरीक्षक श्रवणकुमार को सौंपी गयी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *