जयपुर में विधानसभा जा रहे के मुख्य सचेतक व आदर्श नगर विधानसभा से विधायक पर हमला

जयपुर में विधानसभा जा रहे के मुख्य सचेतक व आदर्श नगर विधानसभा से विधायक पर हमला
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • घर से निकलकर विधानसभा जा रहे थे; MLA बोले-मेरा गला दबाने की कोशिश की

जयपुर , 29 अगस्त। कांग्रेस के मुख्य सचेतक व आदर्श नगर विधानसभा से विधायक रफीक खान पर गुरुवार दोपहर एक व्यक्ति द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। कांग्रेस विधायक रफीक खान पर गुरुवार दोपहर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। विधायक रफीक खान अपने घर से निकलकर विधानसभा जा रहे थे। गाड़ी में बैठते समय भागते हुए आए व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट कर दी। सदर थाना पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है। इस घटना पर विधायक ने कहा कि किसी साजिश के तहत यह हुआ है, कमजोर व्यक्ति होता तो जान जा सकती थी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

DCP (वेस्ट) अमित कुमार ने बताया- हमलावर की पहचान विकास जाखड़ के रूप में हुई है। बनी पार्क में जय सिंह हाईवे स्थित विधायक के घर पर वह भागते हुए आया और रफीक खान को पकड़कर मारपीट करने पर उतारु हो गया, पुलिस को सूचना मिलने के बाद उसे पकड़ लिया गया। हमलावर CRPF का पूर्व जवान है। बताया जा रहा है कि इस दौरान युवक ने विधायक की छाती पर एक मुक्का भी मारा। वहां मौजूद खान के समर्थकों ने तुरंत पकड़कर हमलावर की पिटाई कर दी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सुनवाई न करने से नाराज था
जानकारी के अनुसार एक महिला स्वास्थ्यकर्मी का पति विधायक रफीक खान के आवास पर पहुंचा था। वह अपनी समस्या बताना चाहता था, लेकिन विधायक के सुनवाई नहीं करने पर वह नाराज हो गया और हमला कर दिया।

रफीक खान बोले-मेरा गला दबाने की कोशिश की, जान जा सकती थी

कांग्रेस विधायक रफीक खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं लोगों से जनसुनवाई करके घर के बाहर आकर गाड़ी में बैठने लगा तो कुछ कार्यकर्ता और साथी आए। वो किसी से फोन करवाना चाहते थे, मैंने उनके पेपर ले लिए और कहा कि असेंबली में बैठकर काम करूंगा। उसी वक्त एक आदमी आया और उसने मेरे गले में हाथ डाला, तो मुझे लगा की बात करेगा।

खान ने कहा- पहले तो उसने गर्दन दबाने की कोशिश की और फिर जोर से मेरी छाती पर हाथ मारा। जब उसने गर्दन पर हाथ डाला तो मैंने दोनों हाथ पकड़कर दूर किया तो उसने मेरी शर्ट पकड़ ली। बहुत सारे लोग थे, सबने मिलकर जबरन मेरी शर्ट छुड़वाई। इंटेंशन अभी पता नहीं लगा है। उसे पुलिस को दे दिया है। पुलिस जांच कर रही है।

खान ने कहा- मेरी जगह कोई कमजोर व्यक्ति होता तो उसकी गर्दन भी दबा देता। अभी तक इस आदमी के बारे में कुछ मालूम नहीं है। ऐसा एक क्रिमिनल माइंड का व्यक्ति कर सकता है। अभी जब तक पुलिस जांच नहीं कर ले, तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता। मुझे प्रीवियस हिस्ट्री के बारे में भी नहीं मालूम। पुलिस एक बार जांच कर लेगी तो सारी बातें सामने आ जाएगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा की कांग्रेस के चीफ व्हिप रफीक खान पर हमला भाजपा शासन की पोल खोल रहा है की जहां विधायक भी सुरक्षित नहीं है।

 

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस मामले को लेकर अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर ट्वीट किया कि ‘कांग्रेस विधायक दल के चीफ व्हिप रफीक खान पर हमले की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। एक विधायक पर इस तरह हमला राज्य में लचर हो चली कानून व्यवस्था का परिणाम है। इस हमले के दोषी व्यक्ति को सजा सुनिश्चित हो।’

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- प्रदेश में विधायक भी सुरक्षित नहीं
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी अपने एक्स अकाउंट पर रफीक खान को टैग कर ट्वीट किया कि भाजपा सरकार के जंगलराज और ध्वस्त कानून-व्यवस्था का इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा कि प्रदेश में विधायक भी सुरक्षित नहीं है। कांग्रेस विधायक रफीक खान जी के साथ हाथापाई की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं, सरकार आरोपी पर सख्त कार्रवाई करे। भाजपा सरकार में जब जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनमानस की सुरक्षा का क्या होगा?

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *