चार साल की अबोध लड़की के माता – पिता ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया

बीकानेर में पति-पत्नी ने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 2 फ़रवरी। बीकानेर में पति-पत्नी ने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। चार साल की मासूम माता-पिता के लिए बिलखती रही। सुबह बच्ची के रोने की आवाज पड़ोसी पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाज तोड़ा तो दंपती कमरे में पंखे के हुक से लटके हुए थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

घटना शुक्रवार सुबह बीछवाल थाना क्षेत्र के गांधी नगर इलाके की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को फंदे से उतारकर पीबीएम अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने दंपती को मृत घोषित कर दिया। दोनों शव मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

गांधी नगर में हाल ही में बने नए अम्बेडकर भवन के पास ही किराए के मकान में रहने वाले अमित और उसकी पत्नी पूनम ने पंखे के हुक से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उनकी एक चार साल की बच्ची कमरे में रो रही थी। आसपास के लोगों ने रूम को खोला तो उसमें दोनों के शव लटक रहे थे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची बीछवाल पुलिस ने दोनों को फंदे से उतराकर पीबीएम अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दोनों शव को मोर्चरी में रखा गया है। घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी राजकुमार खड़गावत व ताहिर हुसैन भी पहुंचे।

किराए पर रहते थे

मृतकों के पड़ोसियों ने बताया कि दोनों यहां सांखला भवन के पास किराए के घर में रहते थे। पति-पत्नी सुबह से नजर नहीं आए थे। किसी परिचित ने घर पर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया तो आवाज नहीं आई। बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी, तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर दोनों के शव लटक रहे थे। आशंका है कि आज सुबह या फिर देर रात में दोनों ने सुसाइड किया होगा।
फांसी लगाकर आत्म हत्या करने का मामला CRPC की धारा 174 दर्ज करके जांच CI महेन्द्र दत्त कर रहें है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *