कुलदेवी डेहरू माता मंदिर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का समापन कल
कुलदेवी डेहरू माता मंदिर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का समापन कल

- यज्ञ की पूर्णाहुति, कन्या पूजन और महाप्रसादी का होगा आयोजन
बीकानेर, 18 अक्टूबर। नाल रोड स्थित कुलदेवी डेहरू माता मंदिर सार्वजनिक परिसर में चल रहे नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र महोत्सव का समापन सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को कन्या पूजन, सुंदरकांड पाठ, यज्ञ की पूर्णाहुति और भव्य महाप्रसादी के साथ होगा।


समिति के अध्यक्ष एडवोकेट पवन पुरोहित ने बताया कि नवरात्र के दौरान प्रतिदिन माता के स्वरूपों का विशेष अभिषेक, भव्य श्रृंगार और वेदपाठी ब्राह्मणों के सानिध्य में हवन-यज्ञ के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समिति के समन्वयक भंवर पुरोहित ने बताया कि सप्तमी तिथि पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया।


कोषाध्यक्ष मास्टर पवन पुरोहित ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को दोपहर 1 से 3 बजे तक सुंदरकांड पाठ होगा तथा प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। समिति के सभी सदस्यों ने नौ दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग दिया।

