बीकानेर में चोरी का आतंक: दो घरों से लाखों के जेवर चोरी, CCTV फुटेज के बावजूद पुलिस खाली हाथ

बीकानेर में चोरी का आतंक, दो घरों से लाखों के जेवर चोरी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 7 नवम्बर। बीकानेर में पिछले कुछ दिनों से चोरी की वारदातों में तेजी आई है, जिसमें बीती रात गंगाशहर और रानी बाजार इलाके में दो घरों से लाखों के जेवरात और एक मंदिर से भेंट पात्र की चोरी शामिल है। गंगाशहर थाना क्षेत्र में सेंट खेतेश्वर स्कूल के पास रहने वाले फूलचंद बांठिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पुराने घर से चोर सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। बांठिया परिवार नए मकान में शिफ्ट हो चुका था और पुराने घर में मूल्यवान आभूषण रखे थे। इसी क्षेत्र में गुरु जंभेश्वर मंदिर के निज मंदिर के सामने से चोर भेंट पात्र (दानपात्र) उठाकर ले गया। मंदिर के CCTV फुटेज में आरोपी कैद हुआ है, लेकिन पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दूसरी बड़ी वारदात कोटगेट थाना क्षेत्र के रानी बाजार इलाके में हुई। विक्रम सिंह ताखर की भांजी के चौपड़ा कटला स्थित सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। परिवार के जयपुर जाने का फायदा उठाकर चोरों ने सोने-चांदी के जेवर, कीमती मूर्तियां, कपड़े, गर्म रजाइयाँ और यहाँ तक कि बर्तन भी चुरा लिए। तीनों ही मामलों में CCTV फुटेज उपलब्ध होने के बावजूद चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं, जिससे गंगाशहर और रानी बाजार के क्षेत्रवासियों में गहरा रोष और चिंता व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *