पशु कारोबारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में दो लोगों को ठहराया जिम्मेदार

पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या,
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

श्री गंगानगर , 7 नवम्बर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर थाना इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है। यहाँ बुधवार सुबह लगभग 9 बजे मांगीलाल (25) नामक एक पशु व्यापारी का शव उसके गायों के बाड़े में लोहे की गार्डर से लटका मिला। मृतक के छोटे भाई छिन्द्रपाल ने सबसे पहले शव देखा और परिवार तथा पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच-पड़ताल शुरू कर दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पशु कारोबारी मांगीलाल ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मौत की वजह बताते हुए दो लोगों के नाम का जिक्र किया है। नोट के अनुसार, मांगीलाल ने मंगतराम सहारण से ₹3.20 लाख और मंदर से ₹3.50 लाख सहित कुल ₹6 लाख से अधिक की राशि लेनी थी। परिवार ने बताया कि बार-बार मांगने के बावजूद ये लोग पैसे वापस नहीं कर रहे थे, जिसके कारण मांगीलाल मानसिक तनाव में था और उसने अंततः यह दुखद कदम उठा लिया। पुलिस अब सुसाइड नोट के आधार पर मामले की गहराई से जाँच कर रही है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *