राजस्थान, मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों व अन्य स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी

2 ट्रेन में बैग से कैश और कीमती सामान चोरी
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 3 अक्टूबर। राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों पर बम विस्फोट की धमकी भरा एक पत्र हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर मिला है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

हनुमानगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्यारे लाल मीना ने बताया कि पत्र डाक द्वारा हनुमानगढ़ स्टेशन मास्टर को दिया गया तथा स्थानीय पुलिस को मंगलवार शाम को इसकी सूचना दी गई।

pop ronak

उन्होंने कहा, “जैश-ए-मोहम्मद के नाम से भेजे गए पत्र में धमकी दी गई थी कि 30 अक्टूबर को गंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, बूंदी, उदयपुर, जयपुर के रेलवे स्टेशनों और स्थानों को बम से उड़ा दिया जाएगा।”

संदेश भेजने वाले ने 2 नवंबर को राजस्थान के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी धार्मिक स्थलों पर बम विस्फोट की धमकी दी है। जैश-ए-मोहम्मद एक पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन है।

मीना ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), स्थानीय पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने तलाशी ली है। जीआरपी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *