लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी को धमकी
लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी को धमकी


West Bengal: कोलकाता। 14 मार्च। आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज तृणमूल कांग्रेस के बागी नेता और पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से मौजूदा लोकसभा सदस्य अर्जुन सिंह अब खुलकर ममता बनर्जी के खिलाफ मैदान में आ गए है।


मीडिया से बात करते हुए धमकी भरे अंदाज में उन्होंने कहा


आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज तृणमूल कांग्रेस के बागी नेता और पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से मौजूदा लोकसभा सदस्य अर्जुन सिंह अब खुलकर ममता बनर्जी के खिलाफ मैदान में आ गए है। गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए धमकी भरे अंदाज में उन्होंने कहा कि वह जल्द ही एक अन्य दिग्गज तृणमूल कांग्रेस नेता के साथ फिर से भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हालांकि, उन्होंने तृणमूल कांग्रेस नेता के नाम का खुलासा नहीं किया और यह भी नहीं बताया कि वह पश्चिम बंगाल में या नई दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगे । सिंह ने कहा, इसके बारे में सही समय पर पता चल जाएगा।
टिकट न मिलने से बागी हुए सिंह
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम नहीं होने पर वह बागी हो गए और राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी से नाता तोड़ने का संकेत दिया। लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे ज्यादा तवज्जो नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सिंह के विद्रोह से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि वह आधिकारिक तौर पर भाजपा के साथ हैं।
2022में टीएमसी में शामिल हुए थे सिंह
बता दें कि अर्जुन सिंह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे और बैरकपुर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुने गए थे। लेकिन 2022 में वह फिर से तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। हालांकि संसद के रिकॉर्ड के अनुसार वह आधिकारिक तौर पर भाजपा के लोकसभा सदस्य बने रहे, क्योंकि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया था।
