डॉ. गोपाल नारायण व्यास की तीन पुस्तकों का हुआ विमोचन

डॉ. गोपाल नारायण व्यास की तीन पुस्तकों का हुआ विमोचन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर \ भीनासर , 16 मार्च। आज मुरली मनोहर धोरा में भागवताचार्य डॉ. गोपाल नारायण व्यास द्वारा लिखित भागवत सुबोध रसमंजरी के तृतीय संस्करण, ज्योतिष विषय पर आधारित पंचस्वरा एवं वासुदेवसप्तशती का विमोचन श्री रामानंदीय वैष्णव परंपरान्तर्गत श्रीमद्जगदगुरु मलूकपीठाधीश्वर राजेंद्रदास देवाचार्य जी महाराज के कर कमलों से हुआ ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्रीमद् भागवत सुबोधरसमंजरी में जगद्गुरु वल्लभाचार्य जी की सुबोधिनी टीका का सरल अनुवाद प्रस्तुत किया गया है। वासुदेव सप्तशती पुस्तक में लौकिक कष्ट निवारणार्थ भगवान वासुदेव की उपासना का विवेचन किया गया है । पंचस्वरा में आयुनिर्णय एवं बालारिष्ट की विवेचना की गई है। इस मौके पर अनेक गणमान्य मौजूद थे जिसमें डॉ. बी.डी.कल्ला, पंडित राजेन्द्र किराडू, विमल किराडू पंडित उपेन्द्र नारायण, दीपक नारायण, शिवशंकर आदि उपस्थित थे ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *