तीन युवकों ने सूने मकान से चुराए जेवरात-नकदी

तीन युवकों ने सूने मकान से चुराए जेवरात-नकदी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बाइक पर सवार होकर आए चोर हॉस्पिटल के सीसीटीवी में दिखे

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अजमेर, 2 जून। अजमेर जिले के श्रीनगर में कानपुरा रोड स्थित एक मकान से जेवरात व नकदी चोरी करने का मामला सामने आया। वारदात तीन युवकों ने अंजाम दी, जो बाइक पर सवार होकर आए थे। यहां पास ही प्राइवेट हॉस्पिटल के सीसीटीवी में वारदात कैद हो गई है। सूचना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

pop ronak

श्रीनगर निवासी रामरतन यादव के मकान का मुख्य दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर चोरों ने एन्ट्री ली। इसके बाद कमरे का ताला तोड़ा और कमरे की आलमारी का ताला तोड़कर डेढ तोला सोने व चांदी के गहनो सहित तकरीबन 35 हजार रुपए नकदी चुरा ली। मकान मालिक गोविंदगढ़ पुष्कर पारिवारिक काम से गए हुए थे। जब वापस लौटे तो पता चला।

सामने प्राइवेट अस्पताल पर लगे सीसीटीवी कैमरो में तीन चोर बाईक पर सवार होकर आते हुए नजर आए। इसमें मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ते हुए दिखे। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *