बीकानेर डीटीओ कार्यालय में ट्रैक सिस्टम ठप्प

बीकानेर डीटीओ कार्यालय में ट्रैक सिस्टम ठप्प
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 25 नवम्बर। बीकानेर डीटीओ कार्यालय की लाइसेंस शाखा में आज दोपहर बाद स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस का ट्रैक सिस्टम ठप्प हो गया।जिससे अपने वाहन का ट्रैक पर ट्रायल देने आए युवक युवतियां सहित अन्य लोग देर शाम तक ट्रैक सिस्टम सही होने का इंतजार करते रहे और आखिर में उन्हें सारथी सॉफ्ट वेयर पर बिना फोटो खिंचवाए और ट्रायल के बैरंग लौटना पड़ा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जानकारी के अनुसार शनिवार ओर रविवार के अवकाश के बाद आज सुबह से ही ड्राईविंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों की भीड़ रही। जिनमें रिन्यूअल में रिटेस्ट ट्रायल ओर स्थाई लाइसेंस के लिए ट्रायल वाले अधिकांश ड्राइविंग लाइसेंस आवेदक ट्रैक दुरुस्त होने की आस में देर तक रुके रहे,लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ,ज्यादातर उन आवेदको को निराशा हुईं जिनके लर्नर लाइसेंस की अंतिम तिथि थी,उन्हें फिर से लर्निंग बनवाना पड़ेगा।

pop ronak

बीकानेर सिटीजन एसोसिएशन के एडवोकेट हनुमान शर्मा,एडवोकेट बनवारी लाल सीगड़ ने डीटीओ कार्यालय के प्रमुख अधिकारियों को भी ट्रैक में आई दिक्कत को दुरुस्त करवाने का आग्रह किया अथवा कोई वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध करवाने को कहा लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *