बीकानेर जिले के गौशाला संचालकों का तहसील अनुसार प्रशिक्षण व संवाद शिविर का आयोजन 28 जून से

कोर्ट के स्थगन के बाद शिक्षकों को बड़ी राहत; अब बिना वसूली के पारित होंगे अटके हुए वेतन बिल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 25 जून। बीकानेर गौशाला संघ बीकानेर व गोपालन विभाग बीकानेर के सयुंक्त तत्वाधान में बीकानेर जिले की गौशाला संचालकों का तहसील अनुसार प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम दिनांक 28 जून से प्रारंभ किया जाएगा। संघ की आज हुई बैठक में संघ के महामंत्री निरंजन कुमार सोनी ने बताया कि संघ वर्ष में दो बार गौशाला संचालकों का प्रशिक्षण व संवाद कार्यक्रम का आयोजन तहसील अनुसार करता है। संवाद में संघ व गोपालन विभाग के अधिकारी गौशालाओं में आ रही समस्याओं के समाधान, राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं और वर्तमान स्थिति में गौशाला का संचालन किस प्रकार किया जाए, उस पर प्रशिक्षण और चर्चा कि जाती है।
यह प्रशिक्षण दिनांक 28 जून को नोखा तहसील क्षेत्र की गौशालाओं का प्रशिक्षण पांचू ग्राम में, 29 जून को श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र की गौशाला का प्रशिक्षण बाना ग्राम पंचायत में, 01 जुलाई को श्री कोलायत,व बज्जू क्षेत्र की गौशालाओं का प्रशिक्षण नंदनवन गौशाला गडियाला फांटा में, 3 जुलाई का खाजूवाला, पूगल,व छतरगढ़ तहसील क्षेत्र की गौशालाओं का प्रशिक्षण महादेव गौशाला पूगल में, वह 5 जुलाई का बीकानेर तहसील क्षेत्र की गौशालाएं का प्रशिक्षण रखा गया है।
संगठन के उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि इस प्रशिक्षण संवाद कार्यक्रम में प्रत्येक गौशाला के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष ऐसे चार या पांच पदाधिकारी भाग ले सकते हैं। यह प्रशिक्षण मात्र संस्था के संचालक मंडल यथा पदाधिकारीयों का ही रखा गया है, इस प्रशिक्षण में मुनीम अथवा प्रबंधक गौशाला संचालकों के साथ आ सकते है।
आज की बैठक में भैराराम नाई, मालाराम बापेऊ, हनुमान तर्ड, प्रेम कुमार बरसिंगसर, मोती सिंह कोलायत, शंकर अकासर, मोहन सियाग खाजूवाला, रामकुमार तेतरवाल खाजूवाला, भेराराम रोझ लूणकरणसर, काशीराम कालू, सुरेश मोमासर, धुडजी कुलरिया नोखा, जुगल पारीक नोखा, सुनील व्यास बीकानेर, महेंद्र सिंह लखासर, ने भाग लिया‌।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *