पीबीएम अस्पताल में ट्रॉलियां, व्हील चेयर, पलंग व कुर्सियों की कायापलट

पीबीएम अस्पताल में ट्रॉलियां, व्हील चेयर, पलंग व कुर्सियों की कायापलट
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

 

बीकानेर , 27 फ़रवरी । खत्री मोदी समाज और अमर प्रताप डेवलपर्स के कार्यकर्ताओं के सहयोग से पीबीएम अस्पताल की नकारा पड़ी ट्रॉलियों, पलंगों, व्हील चेयर, कुर्सियों आदि की मरम्मत अभियान चल रहा रहा है । कार्यकर्ताओं के अनुसार अब पीबीएम अस्पताल की केज्यूल्टी, ट्रॉमा सेंटर, ओ टी ब्लॉक और वार्डो में ट्रॉलियों, व्हील चेयर की कमी नही रहेगी ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

खत्री मोदी समाज के सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश मोदी ने बताया कि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी, अस्पताल अधीक्षक डॉ. पी के सैनी, ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ बी एल खजोटिया की प्रेरणा से शुरू किए गए सेवा अभियान में पीबीएम अस्पताल की आपातकालीन इकाई, ट्रॉमा सेंटर, मेडिसन आई सी यू,सर्जिकल हल्दीराम मूलचंद हार्ट हॉस्पिटल, ऑपरेशन थियेटर, भीतरी वार्डो में निरीक्षण कर ट्रॉलियों की मरम्मत की योजना है। संस्था के श्योदान सिंह, दिनेश मोदी, अशोक मोदी की देख रेख में गत दिनों मरम्मत का कार्य शुरू किया गया । सी एम ओ डॉ एल के कपिल ने बताया कि तय प्रक्रिया अनुसार फर्नीचर की मरम्मत लगातार चलेगी ।

pop ronak

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *