कीर्तिशेष शायर मौलाना अशरफी की स्मृति में शब्दांजलि सभा 23 को

कीर्तिशेष शायर मौलाना अशरफी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
बीकानेर, 22 अप्रेल। श्री जुबिली नागरी भण्डार पाठक मंच एवं प्रज्ञालय संस्थान, बीकानेर द्वारा ख्यातनाम कीर्तिशेष वरिष्ठ उर्दू शायर मौलाना अब्दुल वाहिद ‘अशरफी’ की स्मृति में उन्हें नमन-स्मरण करने हेतु शब्दांजलि-भावांजलि सभा का आयोजन 23 अप्रेल मंगलवार को सांय 6 बजे स्थानीय नागरी भण्डार स्थित सुदर्शन कला दीर्घा में रखा गया है।
आयोजन संस्था के कमल रंगा एवं बुनियाद हुसैन ज़हीन ने बताया कि शब्दांजलि एवं भावांजलि सभा में कीर्तिशेष वरिष्ठ उर्दू शायर मौलाना अब्दुल वाहिद ‘अशरफी’ के व्यक्तित्व और कृतित्व पर वरिष्ठ शायर ज़ाकिर अदीब अपनी बात रखेंगे। सभा का संचालन वरिष्ठ उद्घोषक एवं कवि कथाकार संजय पुरोहित करेंगे।
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *