22 अप्रैल 2024 से सेना भर्ती ऑनलाइन सी ई ई की शुरुआत

22 अप्रैल 2024 से सेना भर्ती ऑनलाइन सी ई ई की शुरुआत
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर , 22 अप्रैल। मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर द्वारा सूचित किया जाता है कि, भर्ती वर्ष 2024 -25 के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 22 अप्रैल 2024 से 03 मई 2024 तक निर्धारित किया गया है |

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी),अग्निवीर (तकनीकी),अग्निवीर (कार्यालाय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी),अग्निवीर ट्रेडसमैन 10वी पास,अग्निवीर ट्रेडसमैन 8वी पास, अग्निवीर सामान्य ड्यूटी(महिला सेना पुलिस), सैनिक तकनीकी (एनए), सिपाही फार्मा और धार्मिक शिक्षको के पदों के लिए राजस्थान राज्य के आठ शहरों अजमेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर और उदयपुर में 19 केंद्रों पर आयोजित किया गया है | इस वर्ष अग्निवीर (कार्यालाय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी) के लिए ऑनलाइन टाइपिंग टेस्ट शुरू किया गया है और इसे उनकी ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में शामिल किया गया है |

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

भर्ती प्रक्रिया में पहले चरण के रूप में कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की जाती है | जिसके बाद दूसरे चरण में भर्ती रैलियां आयोजित की जाती है | जिसमे चयनित उम्मीदवारों को कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के मेरिट के अनुसार आमंत्रित किया जाता है | इसके बाद, कॉमन एंट्रेंस एग्जाम और भर्ती रैलियों में आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट प्रकाशित की जाएगी |

विस्तृत जानकारी और सहायता के लिए उम्मीदवारों से अनुरोध है की वे अपने सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क करें | जिनके संपर्क और पते का विवरण भारतीय सेना के वेबसाइट पर उपलब्ध हैं |

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *