बीकानेर में 4 और 5 अक्टूबर को ‘विश्व बंधुत्व और सुराष्ट्र’ पर दो दिवसीय विचार मंथन

बीकानेर में 4 और 5 अक्टूबर को 'विश्व बंधुत्व और सुराष्ट्र' पर दो दिवसीय विचार मंथन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 3 अक्टूबर । छोटी काशी बीकानेर में मानव मात्र के उत्थान एवं भारत को विश्व गुरु बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय विचार मंथन, परिचर्चा एवं सत्संग का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम 4 और 5 अक्टूबर 2025 को रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित होटल पाणिग्रहण में संपन्न होगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा
आयोजन की जानकारी देते हुए आचार्य हरिप्रसाद (हैदराबाद) और आचार्य रवि शंकर (भरतपुर-बयाना) ने बताया कि प्रतिदिन दो परिचर्चा सत्र और एक सत्संग सत्र आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन देशभर से आए प्रख्यात विद्वानों, मुनिजनों और संतों के सान्निध्य में विशेष महत्व का होगा। मुख्य उद्देश्य: आध्यात्मिक और बौद्धिक जागृति के साथ मानव मात्र को राष्ट्र प्रेम और एकता का संदेश देना।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विख्यात वक्ता और विद्वान
इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से विख्यात विद्वान, संत और मुनिजन शामिल होंगे, जिनमें प्रमुख हैं- डॉ. ज्वलंत शास्त्री (अमेठी), प्रोफेसर रवि प्रकाश (रोहतक), पद्मश्री आचार्य सुकामा (कन्या गुरुकुल रुड़की), मुनि सत्यजीत (रोजड), विमर्शानंद जी महाराज (बीकानेर), स्वामी सत्येंद्र (रोजड), डॉ. प्रचेतस् (प्रयागराज), डॉ. सुरेश भाई चावड़ा (राजकोट), श्रीमती मनीषा आर्या (बीकानेर), आचार्य सोमदेव (मालारना) तथा इस विचार मंथन में आर्ष न्यास-अजमेर, वैदिक शोध संस्थान-बीकानेर, पर्यावरण पोषण यज्ञ समिति और उद्योग जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्ति भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

pop ronak

संध्या सत्संग सत्र का स्थान
आयोजन के संध्या सत्संग सत्र में बीकानेर की जनता एवं गणमान्य नागरिकों की विशाल उपस्थिति अपेक्षित है। कार्यक्रम के सभी सत्र सामान्य जन के लिए खुले रहेंगे।
4 अक्टूबर (शाम 6:00 बजे): महिला पुलिस थाने के सामने मरुधर नगर स्थित एनएनआरएसवी उच्च माध्यमिक विद्यालय में।
5 अक्टूबर (शाम 6:00 बजे): होटल पाणिग्रहण में।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *