तेरापंथ महिला मंडल (बीकानेर) द्वारा  आशीर्वाद भवन में दो दिवसीय ‘श्री उत्सव’

महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पोस्टर का विमोचन हुआ
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पोस्टर का विमोचन हुआ

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 8 जून। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल (बीकानेर) द्वारा आगामी 17 और 18 जून को स्थानीय आशीर्वाद भवन में दो दिवसीय भव्य ‘श्री उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। सैकड़ों महिला उद्यमियों को अपने हुनर का प्रदर्शन करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करने वाले इस विशेष उत्सव के पोस्टर का विमोचन पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका एवं अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ममता रांका द्वारा किया गया।

pop ronak
BC opening

पोस्टर विमोचन के अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ममता रांका ने बीकानेर मंडल की श्राविकाओं व बहनों द्वारा किए जा रहे इस अनूठे प्रयास की भूरि-भूरि सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘श्री उत्सव’ जैसे रचनात्मक और व्यावसायिक आयोजन समाज में महिलाओं के कौशल, उनकी अनूठी हस्तकला और समग्र सशक्तिकरण को नई उड़ान देने में मील का पत्थर साबित होंगे। वर्तमान दौर में महिलाओं को मंच देना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है।

तेरापंथ महिला मंडल, बीकानेर की अध्यक्षा दीपिका बोथरा ने उत्सव के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ‘श्री उत्सव’ का मुख्य ध्येय समृद्ध राष्ट्रीय योजना को गति प्रदान करना है। इसके तहत उन कर्मठ और स्वावलंबी बहनों को एक बेहतरीन और बड़ा बाजार व मंच उपलब्ध कराना है, जो घर से ही रहकर अपने छोटे या बड़े गृह उद्योग (बिजनेस) का संचालन करती हैं। इस दो दिवसीय मेले के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देकर और उनके हुनर को नई पहचान प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। पोस्टर विमोचन के इस गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान तेरापंथ महिला मंडल बीकानेर की अनेक पदाधिकारी एवं संभ्रांत बहनें उपस्थित रहीं।

खाओसा