डॉ. टैस्सीटोरी की जयंती पर दो दिवसीय ‘सिरजण उछब समारोह’ दिसं.13 व 14 को

डॉ. टैस्सीटोरी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

 

बीकानेर, 11 दिसंबर। प्रज्ञालय संस्थान एवं राजस्थानी युवा लेखक संघ द्वारा राजस्थानी के पुरोधा और महान् इटालियन विद्वान लुईजि पिऔ टैस्सीटोरी की 138वीं जयंती के अवसर पर दो दिवसीय ‘सिरजण उछब समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन गत साढ़े चार दशकों से चल रही संस्थान की सृजनात्मक एवं साहित्यिक आयोजन श्रृंखला का हिस्सा है। कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा और कार्यक्रम प्रभारी वरिष्ठ शायर कासिम बीकानेरी ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘सिरजण उछब समारोह’ के पहले दिन, 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को प्रातः 11:15 बजे डॉ. टैस्सीटोरी की समाधि-स्थल पर पुष्पांजलि एवं शब्दांजलि का आयोजन किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राजस्थानी मान्यता के पक्ष में विशेष काव्य गोष्ठी
कमल रंगा ने बताया कि समारोह के दूसरे दिन, 14 दिसंबर 2025 (रविवार) को सांय 04:15 बजे एक विशेष काव्य गोष्ठी का आयोजन लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन में किया जाएगा। यह काव्य गोष्ठी विशेष रूप से राजस्थानी भाषा की मान्यता के पक्ष में पहली बार आयोजित की जा रही है। इस दौरान हिन्दी, उर्दू और राजस्थानी के कवि एवं शायर राजस्थानी मान्यता के समर्थन में तीनों भाषाओं में अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करेंगे।  कार्यक्रम प्रभारी शायर कासिम बीकानेरी ने इस आयोजन को अपने आप में एक नव पहल बताया। कार्यक्रम का संचालन कवि गिरिराज पारीक करेंगे।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *